झारखण्ड में 2 जिपलाइन का सफ़र इतने कम क़ीमत पर | Zipline in Jharkhand | Jharkhand Tourism

Zipline एक ऐसी सुविधा जो लोगों को अलग ही प्रकार का आनंद और सुकून देता है। झारखण्ड में भी इसकी शुरुवात की गयी है।  तो चलिए जानते हैं विस्तार से।

आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ऐसे जगहों में यात्रा करने की इच्छा रखता है जहाँ मन को शांति का आभास हो सके। शोर शराबा से बिलकुल हट कर कही दूर एकांत जगह में ठहरने का आनंद मन को अलग ही स्तर का सुकून देता है।

 कई लोग वैसे यात्राओं के शौकीन होते है जो सुकून से तो भरा हुआ हो ही साथ ही काफी साहस से भी भरा होता है . जैसे कई लोग उत्तर व दक्षिण भारत  में जाकर ट्रैकिंग का लुफ्त लेना पसंद करते हैं।

उत्तर व दक्षिण भारत में एक खास बात यह है कि पर्यटकों ट्रैकिंग के लुफ्त के साथ कई और भी रोचक चीजें दखने को मिल जाती हैं जैसे बंजी जंपिंग , पैराग्लाइडिंग , जिपलाइन। इन सबका आनंद उन पर्यटकों  के सफर को और भी रोमांचक बना देता है।

वैसा ही कुछ हमारे झारखण्ड में भी झारखण्ड पर्यटन के द्वारा यहां के पर्यटन को बढ़ावा देते हुए जिपलाइन जैसे रोमांचक चीजों को स्थापित किया है। जिपलाइन जैसे उपकरण पर्यटन को काफी बढ़ावा  देते हैं।

Zipline क्या होता है ?

अगरआपका मन किसी सुन्दर जगह को ऊँचे और खुले आसमान से निहारने की चाह रखता है तो Zipline उसी का हल है। यह एक ऐसा व्यवस्था है जिसके सहारे पूरी तरह से हवा में लटकते व झूलते हुए जिपलाइन के आस पास के सुंदरता को ऊंचाई के साथ निहारा जा सकता है।

Zipline pole image

दरअसल यह ऐसा सिस्टम है  जिसमें दो ऊँचे छोर पर  मोटी तार को बांध दिया जाता है। फिर यात्रियों को उस तार पर एक हुक के जरिये एक छोर से दूसरी और भेजा जाता है जो की यात्रियों के लिए सबसे रोमांचक साबित होता है।

 ज्यादातर ऐसे जिपलाइन ऊँचे पहाड़ों पर , झरनों के सामने लगाया जाता है जिससे लोग ऐसे प्रकृति को काफ़ी करीब से निहार सकें।

 झारखण्ड में भी जिपलाइन की सुविधा

झारखण्ड पर्यटन द्वारा यहां की पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निरर्थक प्रयास किये।   उनमें से एक पर्यटकों को काफी रोमांचित करने वाला Zipline भी मौजूद है।  ज्यादातर पर्यटक इसका आनंद लेने के लिए उत्तरी भारत के राज्यों में जाते है।

                   झारखण्ड पर्यटन द्वारा झारखण्ड के कुछ ऊँचे इलाकों में इसकी सुविधा शुरू की गयी है। अब तक 2 Zipline की सुविधा झारखण्ड के कहते में जोड़ी गयी है।

झारखण्ड में Zipline कहाँ है ? Zipline in Jharkhand

झारखण्ड में Zipline की सुविधा अब तक दो जगहों पर शुरू कर दी गयी है जो पर्यटकों को खूब लुभा रही है। झारखण्ड में जिपलाइन यहाँ के दो जाने माने जलप्रपातों के समीप लगाया गया है।यह जलप्रपात कोई और नहीं बल्कि रांची जिला के हुंडरू व जोन्हा प्रपात पर लगाया  है।

Zipline In Ranchi image

 यह रोमांच से भरी सैर दूर से देखकर भी पर्यटक खूब उत्साहित होते हैं। कई डरते है ऐसे कारनामों को देखकर तो कई पर्यटक अपने जिंदगी से सबसे हसीन पलों में इसे संजो लेते हैं।

Zipline की क्या कीमत है ?

Zipline ki Masti Image

हर जगह जिपलाइन की सैर की कीमत अलग अलग होती है।  यह पूरी तरह वहां की ऊंचाई और आस पास  की सुंदरता को देखते हुए रखा जाता है।  इन दोनों की ऊंचाई उत्तरी भारत में लगे ज़िप्लेने जैसी तो  खूबसूरती को निहारने का मौआ  भरपूर देती है।

             हुंडरू फॉल में जिपलाइन की कीमत मात्र 300 रूपये रखे गए हैं।

यह भी जाने :

ये लोग जिपलाइन से रहें दूर

जो पर्यटक ऊंचाई से घबराते हैं उन्हें Zipline जैसी चीजों से परहेज करना चाहिए।  वैसे तो इस जिपलाइन में हर तरह की संभव सेफ्टी दी जाती है , पर फिर भी जिन्हे यह देखकर ही ठीक न लगे उन्हें इसमें जाने से बचना चाहिए।

Zip line se parhez

और आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि वहां जाने से पहले ही वहां के मेंबर NOC ले लेते हैं की अगर जिपलाइन में झूलने के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी हुई और दुर्भाग्यवश कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेवारी आपकी होगी।

तो यह थी छोटी सी जानकारी  रांची  जिपलाइन के बारे में। क्या आपको इसके बारे में पहले से पता था ? हमें बताएं अपने  कमेंट के साथ।

2 thoughts on “झारखण्ड में 2 जिपलाइन का सफ़र इतने कम क़ीमत पर | Zipline in Jharkhand | Jharkhand Tourism”

Leave a Comment