Jharkhand GK : 5 Amazing Facts of Ranchi District

Facts of Ranchi : “ रांची ” झारखण्ड राज्य की मध्य में बसा एक खूबसूरत जिला होने के साथ साथ वर्तमान में राज्य की राजधानी है। आज हम इस Article के माध्यम से जानेंगे खूबसूरत रांची का गठन , गठन का इतिहास , रांची का क्षेत्रफल , रांची के अनुमंडल – प्रखंड , इसके विधानसभा क्षेत्र तथा रांची से जुडी कई सारी रोचक जानकारियां जो शायद आप पहले न जानते होंगे।

Facts of Ranchi District

शायद आपको पता नहीं हो रांची का नाम पहले से रांची नहीं था। रांची का पुराना नाम विलकिंसनगंज और विशुनपुर रहा था।

रांची जिला पहले से जिला नहीं था। रांची जिला बनने से पहले यह लोहरदगा जिला में शामिल था।

Facts of Ranchi District
Facts of Ranchi District

रांची जिला के गठन का इतिहास

1833 ई में तीन जिलों का गठन किया गया था। जिसमें हज़ारीबाग़ , मानभूम और लोहरदगा शामिल थे। लोहरदगा को 1892 ई में अलग कर इससे पलामू बनाया गया फिर 1899 ई में लोहरदगा से अलग कर रांची जिला का गठन किया गया।

रांची का क्षेत्रफल

Forest Survey Report (2021) के अनुसार रांची का कुल क्षेत्रफल 5097 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल के अनुसार रांची जिला झारखण्ड का तीसरा सबसे बड़ा जिला है। पहले स्थान पर पश्चिम सिंहभूम वही गुमला दूसरी स्थान पर स्थित है।

रांची जिला के अनुमंडल – प्रखंड

रांची जिला के अंतर्गत 2 अनुमंडल व 18 प्रखंड हैं –

रांची जिला के अनुमंडल

  1. बुंडू अनुमंडल
  2. रांची अनुमंडल
रांची जिला के प्रखंड

राहे , सोनाहातू , बुंडू , तमाड़ ,खलारी , चान्हो , बुड़मू , बेड़ो , माण्डर , रातू , कांके , ओरमांझी , लापुंग , इटकी , नगड़ी , नामकुम , अनगड़ा , सिल्ली

अनुमंडलप्रखंड
1. बुंडू अनुमंडल राहे , सोनाहातू , बुंडू , तमाड़
2. रांची अनुमंडल खलारी , चान्हो , बुड़मू , बेड़ो , माण्डर , रातू , कांके , ओरमांझी , लापुंग , इटकी , नगड़ी , नामकुम , अनगड़ा , सिल्ली

रांची जिला में विधानसभा क्षेत्र

रांची जिला में कुल 7 विधान सभा क्षेत्र स्थित है।

  1. रांची
  2. तमाड़
  3. माण्डर
  4. हटिया
  5. कांके
  6. खिजरी
  7. सिल्ली

रांची लोकसभा में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें 5 रांची जिला से हैं और एक सराईकेला खरसावां से। रांची जिला के पांच विधानसभा जिनमें रांची , हटिया , कांके , खिजरी व सिल्ली शामिल है।

“तमाड़ “ खूंटी लोकसभा के अंतर्गत है वहीं “माण्डर” लोहरदगा लोकसभा के अंतर्गत आता है।

रांची जिला में नदियां

स्वर्णरेखा व दक्षिंणी कोयल नदी का उद्गम स्थल रांची जिला में स्थित नगड़ी क्षेत्र से होता है। तजना नदी भी रांची जिला से ही निकलती है। तजना नदी में बहुत सरे असुर सभ्यताओं के अवशेष भी पाए गए हैं।

रांची जिला में खनिज

रांची जिला में मिलने वाले खनिज –

  • टीन
  • सोना
  • बॉक्साइट
  • चुना पत्थर
  • एस्बेस्टस
  • ग्रेनाइट
  • फायरक्ले
  • फायरस्फा
  • थोरियम
  • इल्मेनाइट

रांची जिला में उद्योग

रांची में स्थित उद्योग कारखानों की लिस्ट –

Name of Unit Place
Heavy Engineering Corporation Ltd (HEC) Hatiya
Indian Aluminium Corporation Ltd. (HINDALCO)Muri
ACC Cement LimitedKhalari
Usha Martin Black Wire Ropes LimitedTatisilwai
Gardenrich ShipBuiilders and Engineering LimitedDhurwa
Bharat Westfalia LimitedNamkum
List of Industries in Ranchi

HEC (Heavy Engineering Corporation Ltd ) : इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा रूस एवं चेकोस्लोवाकिया के सहयोग से 1958 ई (31 दिसंबर ) में रांची के हटिया नामक स्थान पर स्थित है।

इसकी स्थापना कंपनी अधिनियम , 1956 के अंतर्गत की गयी है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी रांची यात्रा के दैरान 15 नवंबर 1963 को इस संयत्र को राष्ट्र को समर्पित किया था।

इस संयत्र में 1964 ई में उत्पादन प्रारम्भ हुआ। इस संयत्र में कल-कारखानों के लिए मशीनों , कल-पुर्जे आदि इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।

एच. ई. सी. के द्वारा तीन संयत्रों की स्थापना की गयी है :

  • हैवी मशीन बिल्डिंग प्लांट (HMBP) : रूस की सहायता से स्थापित यह संयत्र किसी भी उद्योग की संरचना डिज़ाइन करने की क्षमता रखता है।
  • हैवी मशीन टूल्स प्लांट (HMTP) : चेकोस्लोवाकिया की सहायता से स्थापित इस संयत्र में भारी मशीनों के औजारों का निर्माण किया जाता है।
  • फाउंड्री फोर्ज प्लांट (Foundary Forge Plant) FFP : चेकोस्लोवाकिया की सहायता से स्थापित यह एक ढलाई भट्टी है। इसमें भारी मशीन या औजार के निर्माण के लिए लोहा को गलने एवं विशेष आकृतियों में ढालने का काम किया जाता है।

रांची के मुख्य पर्यटन स्थल

रांची जिला में कई सारे खूबसूरत व आकर्षित करने वाले पर्यटन स्थल मौजूद हैं। उनमे से कुछ जलप्रात हैं , जलाशय हैं , पार्क हैं , दार्शनिक स्थल हैं तो कई धार्मिक स्थल हैं।

रांची के जलप्रपात

रांची को जलप्रपातों का शहर भी कहा जाता है। रांची जिला में कई सारे जलप्रपात मौजूद हैं उनमें से कुछ मुख्य हैं –

जलप्रपातों के नाम विशेषता
हुंडरू जलप्रपात – दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात (98 मी /321 फ़ीट )
– स्वर्णरेखा नदी पर स्थित
दशम / दसोंग जलप्रपात– कांची नदी पर स्थित ( 40 मी / 130 फ़ीट )
– दस धाराओं के कारन दशम नामकरण
जोन्हा / गौतमधारा जलप्रपात– राढू नदी पर स्थित ( 17 मी / 56 फ़ीट )
– मान्यता है की गौतम बुद्ध ने इस जलप्रपपात पर स्नान किया था
सोनुआ जलप्रपात – अनगड़ा प्रखंड में स्थित है
सीता जलप्रपात– इस जलप्रपात के पास माँ सीता का मंदिर है
तिरु जलप्रपात
पंगूरा जलप्रपात
चुरनी जलप्रपात
घघारी धाम जलप्रपात – इस धाम में भगवान शिव की पूजा होती है
List of Waterfalls in Ranchi

रांची के प्रमुख जलाशय /डैम

  • धुर्वा डैम
  • गेतलसूद डैम
  • रुक्का डैम
  • कांके डैम

रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल

स्थल स्थान
सूर्य मंदिर बुंडू
देवड़ी मंदिर तमाड़
पहाड़ी मंदिर रातू रोड़
जगन्नाथ मंदिर धुर्वा
मदन मोहन मंदिर बोड़ेया , कांके
राम सीता मंदिर (राधा वल्लभ मंदिर )चुटिया

List of Famous Temples in Ranchi

रांची के प्रमुख दार्शनिक स्थल

स्थल स्थान
पतरातू घाटी रांची-पतरातू रोड़
टैगोर हिल मोराबादी
बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी
रॉक गार्डन कांके
नक्षत्र वन रातू रोड़
रातू किला रातू
सिदो कान्हू पार्क मोराबादी
मकक्लुस्कीगंज ( मिनी लंदन )मकक्लुस्कीगंज
मछलीघर रातू रोड़
विज्ञानं केंद्र चिरौंदी
बिरसा मृग विहार कालामाटी ( रांची – खूंटी रोड़ )
List of Tourist Places near Ranchi

यह भी जानें :

PDF Download कैसे करें ?

तो ये थी कुछ खास जानकारी रांची जिले के बारे में जिसमे हमने जाना रांची का गठन , रांची का इतिहास , रांची का क्षेत्रफल , यहाँ के लोग , रांची के मुख्या पर्यटन व दार्शनिक स्थल इत्यादि। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें एक कमेंट के साथ बता सकते हैं।

Join Our Telegram ChannelJoin Now
Join Our WhatsApp GroupJoin Now
Go to Home PageClick Here
Follow Us on FacebookClick Here
Follow us on InstagramClick Here
Subscribe Our Youtube ChannelClick Here

Frequently Asked Questions

रांची जिला का क्षेत्रफल कितना है ?

Forest Survey Report (2021) के अनुसार रांची का कुल क्षेत्रफल 5097 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

रांची जिला में कुल कितने अनुमंडल व प्रखंड हैं ?

रांची जिला के अंतर्गत 2 अनुमंडल व 18 प्रखंड हैं :
रांची जिला के अनुमंडल
बुंडू अनुमंडल
रांची अनुमंडल
रांची जिला के प्रखंड
राहे , सोनाहातू , बुंडू , तमाड़ ,खलारी , चान्हो , बुड़मू , बेड़ो , माण्डर , रातू , कांके , ओरमांझी , लापुंग , इटकी , नगड़ी , नामकुम , अनगड़ा , सिल्ली

Leave a Comment