रजरप्पा मन्दिर | आस्था की धरोहर मां छिन्नमस्तिके सिद्धपीठ | Rajrappa Mandir | Maa Chhinnmastika Mandir -Jharkhand Blogs
झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर रामगढ जिले के रजरप्पा नामक जगह पर मां छिन्नमस्तिके का यह मंदिर स्थित है। रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर आस्था की धरोहर है। असम के कामाख्या मंदिर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां छिन्नमस्तिके मंदिर अर्थात Rajrappa Mandir काफी लोकप्रिय है।