झारखण्ड की खूबसूरत राजधानी रांची | Ranchi : Heart of Jharkhand

रांची नाम से जितना खूबसूरत है उससे कई गुना ज्यादा यह जगह खूबसूरत है। तो चलिए आज जानते हैं हम इस जगह Ranchi के बारे में।

1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखण्ड’ का सपना देखा पर वर्ष 2000 में केंद्र सरकार ने 15 नवम्बर (आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर) को बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखण्ड प्रदेश का निर्माण  किया गया एवं झारखण्ड भारत का 28 वाँ राज्य बना । आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस  15 नवंबर  को मनाया जाने लगा। 

रांची : झारखण्ड राज्य की राजधानी

झारखण्ड राज्य  स्थापना के बाद इसकी राजधानी रांची को चुना गया और उपराजधानी दुमका को बनाया गया। झारखंड की राजधानी रांची है।रांची शहीदों का नगर , झारखण्ड का शिमला और मोटरिस्ट्स पैराडाइस जैसे उपनामों  से भी जाना जाता है।  

jharkhand ki rajdhani ranchi ,jharkhand blogs

रांची जिले में सर्वाधिक जलप्रपातों के होने के कारण इसे झरनों / जलप्रपातों  का शहर और  Ranchi :The City of Waterfalls  भी कहा जाता है। रांची के लोग , उनकी बोल चाल , रहन सहन  ,लाइफस्टाइल  रांची को और भी खास बनाती है।

भारतीय क्रिकेटर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , तीरंदाज विजेता दीपिका कुमारी  भी झारखण्ड के राजधानी रांची के ही रहने वाले है। रांची के साथ साथ पुरे झारखण्ड से कई ऐसे हस्ती है जो रांची के साथ साथ पुरे झारखण्ड को एक अलग पहचान देती है। 

रांची : झरनों का शहर ( Ranchi : The City of Waterfalls )

पुरे झारखण्ड राज्य में सर्वाधिक जलप्रपातों के रांची में होने कारण इसे जलप्रपातों  का शहर भी कहा जाता है। रांची में कई जलप्रपात  स्थित है। रांची  के प्रमुख जलप्रपातों में से है। 

  1.  हुंडरू प्रपात / Hundru Falls
  2. दशम प्रपात / Dasham Falls
  3. जोन्हा/ गौतमधारा प्रपात / Jonha/ Gautamdhara Falls
  4. सीता प्रपात / Sita Falls
  5. तिरु प्रपात / Tiru Falls
  6. सोनुआ प्रपात / Sonua Falls 
  7. पंगूरा प्रपात / Pangura Falls
  8. चुरनी प्रपात / Churni Falls

और कई सारे  छोटे छोटे जलप्रपातों से रांची भरा पड़ा है । झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची  में कई सारे जलाशय भी मौजूद हैं। 

रांची के जलाशय / डैम  ( Dams of Ranchi )

रांची में कुल 4 जलाशय हैं । सभी जलाशय रांची शहर के आस पास ही  हैं। जलाशयों में सुबह के सूर्योदय और शाम की सूर्यास्त काफी मनमोहक होती है।  सुबह और शाम के वक़्त आस पास के लोग टहलते हुए सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद लेने पहुँचते हैं। दूर दूर से लोग इन जलाशयों  में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।    

  1. धुर्वा डैम
  2. रुक्का डैम
  3. गेतलसूद डैम
  4. कांके डैम

रांची के उद्यान

  1. नीलाम्बर पीताम्बर पार्क ( ऑक्सीजन पार्क ) , मोराबादी
  2. कांके डैम पार्क , कांके
  3. रांची निगम पार्क , मोराबादी
  4. सिदो कान्हू पार्क , मोराबादी
  5. बिरसा मुंडा जेल पार्क , जेल मोड़
  6. पंडित दिनदयाल पार्क
  7. चिल्ड्रेन्स पार्क , मोराबादी

रांची  के  मुख्य पर्यटन  स्थल | Famous Tourist Places of Ranchi

रांची के जलप्रपात , जलाशय रांची के उद्यानों के अलावा भी कई ऐसे जगह हैं जहाँ घूमने का आनंद लिया जा सकता है। उनमें से कुछ खास ये हैं :

  1. टैगोर हिल , चिरौंदी
  2. विज्ञानं केंद्र , चिरौंदी
  3. रॉक गार्डन , कांके रोड
  4. रातू किला , रातू
  5. रांची विधानसभा भवन , धुर्वा
  6. बिरसा जैविक उद्यान , ओरमांझी
  7. बिरसा मृग विहार , कालामाटी ( रांची-खूंटी रोड )
  8. मछलीघर , रातू रोड
  9. पतरातू घाटी
  10. नक्षत्र वन , रातु रोड
  11. मैकलुस्कीगंज ( मिनी लंदन )

रांची के प्रमुख मंदिर | Famous Temples of Ranchi 

  1. पहाड़ी मंदिर
  2. देवरी मंदिर
  3. जगन्नाथ मंदिर
  4. सूर्य मंदिर

रांची की ख़ास बातें 

रांची एक छोटा हिल  स्टेशन से कम नहीं है । हिल  स्टेशन के तरह ही यहां का मौसम हमेशा खुशनुमा सा रहता है । जब भी चिलचिलाती धूप से मौसम गर्म होता  है , तब कुछ देर के लिए बारिश भी जरूर होती है और मौसम फिर से सुहाना हो जाता है ।

रांची की सबसे ख़ास बात है यहां की मौसम, जो पल भर में अपना रूप बदल  पुरे रांची के वातावरण को  मंत्रमुग्ध कर देती है।  झारखण्ड के राजधानी रांची की एक और खास बात है यहाँ की सुंदरता।  रांची के आस पास की हरियाली इसे प्रचुर मात्रा में सौंदर्यता प्रदान करती है। 

यहां के पतरातू घाटी की जलेबिया घुमाव सभी को वादियों  के रोमांच व आनंद से भर देती है। रांची के  धुस्का और लिट्टी चोखा मन को अलग ही चट्पटीदार स्वाद दे जाती है। रांची स्थित मोरहाबादी की  चाय कुछ अलग ही अंदाज के स्वाद के साथ सबके दिल में बस जाती है ।

रांची से जो भी रू-ब-रू होते है इसके दीवाने ही हो जाते है इसलिए शायद इसे Ranchi : The Heart of Jharkhand के नाम से भी जाना जाता है ।

तो आज हमने जाना अपने झारखण्ड की राजधानी रांची के बारे में। आपको यह लेख कैसा लगा हमें बताएं एक कमेंट के साथ। तब तक झारखण्ड की ऐसी ही रोचक जानकारियों के बारे में जानने के लिए हमारे फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को लाइक कर हमसे जुड़ सकते है। 

झारखण्ड की राजधानी कहाँ हैं ?

झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका में स्थित है।