राष्ट्रपति भवन से 8 राज्यों के नए राज्यपालों को नियुक्त किया गया है । उनमें से झारखंड की वर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद अब नए राज्यपाल बनने वाले रमेश बैस होंगे । रमेश बैस को झारखंड के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।
रमेश बैस इसके पूर्व त्रिपुरा के राज्यपाल थे । जो की अब झारखंड के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे । रमेश बैस झारखंड के 10वें राज्यपाल होंगे ।
रमेश बैस मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वह अब तक 7 बार सांसद भी रह चुके हैं ।
द्रौपदी मुर्मू पहली महिला थीं जो झारखंड के राज्यपाल के कार्यभार को संभाला । द्रौपदी मुर्मू मई 2015 से लेकर पूर्ण जून 2021 तक अपना राज्यपाल के तौर पर कार्य पूरा किया । साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राज्यपाल ( गवर्नर ) है जिन्होंने अपने 5 साल के कार्य काल को पूरा किया । द्रौपदी मुर्मू अपने राज्यपाल का कार्यकाल 5 साल से अधिक रहीं । वह 6 साल 1 महीना और 28 दिन का कार्यकाल संभाली ।
रमेश बैस के साथ साथ अन्य राज्यपालों के नाम जिन्हें नई जगह नियुक्त किया गया है ।
- पीएएस श्रीधर – गोवा
- सत्यदेव नारायण आर्य – त्रिपुरा
- थावर चंद गहलोत – कर्नाटक
- बंडारू दत्तात्रेय – हरियाणा
- हरिबाबू कम्भपति – मिजोरम
- मंगूभाई छगनभाई पटेल – मध्य प्रदेश और
- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश
का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. ये सभी राज्यपाल इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में गवर्नर पद संभाल रहे थे. वहीं हरिबाबू कम्भपति , मंगूभाई छगनभाई पटेल और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की पहली बार गवर्नर पद पर नियुक्ति हुई है.
झारखंड के अब तक के राज्यपालों के नाम –
राज्यपाल कार्यकाल
- प्रभात कुमार – 15 नवंबर 2000 से 3 फरवरी 2002
- बिनोदचंद्र पांडे – 4 फरवरी 2002 से 14 जुलाई 2002
- एम रमा जोइस – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003
- वेद मारवाह – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004
- सैय्यद सिब्ते रजी – 10 दिसंबर 2004 से 25 जुलाई 2009
- के शंकर नारायणन – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010
- एम ओ एच फारूक – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011
- सईद अहमद – 4 सितंबर 2011 से 18 मई 2015
- द्रौपदी मुर्मू – 18 मई 2015 से 6 जुलाई 2021
- रमेश बैस – 7 जुलाई 2021 से 11 फरवरी 2023
- सी पी राधाकृष्णन – 12 फरवरी 2023 से वर्तमान …